दो भाजपा के पार्षद कभी भी छोड़ सकते है पार्टी !

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। नगरपालिका परिषद शिवपुरी के दो भाजपा पार्षदों का इन दिनों अपने ही दल से मोह भंग हो गया है। सूत्र बताते हैं कि दोनों भाजपा पार्षद कांग्रेस के संपर्क में हैं और कभी भी भाजपा को छोड़ सकते हैं। एक भाजपा पार्षद ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वार्ड के विकास के लिए वह कांग्रेस में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही समय पर वह पार्टी छोडऩे की घोषणा करेंगे। 

उक्त दो पार्षदों का कहना है कि भाजपा में रहते हुए उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। नगरपालिका प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। वार्ड में विकास न होने से क्षेत्रीय जनता उनसे खफा और निराश है। सीएमओ मंत्री जी के आदेश के बाद भी उनके वार्ड के विकास में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। 

चूंकि वह वार्ड के विकास के लिए चुनकर आए हैं इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने विकास के लिए कांग्रेस में शामिल होने का मन बनाया। एक पार्षद ने तो यहां तक कहा कि अपने क्षेत्र  के विकास के लिए स्व. माधवराव सिंधिया राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस मे शामिल हुए थे। सूत्र बताते हैं कि उक्त दो पार्षदों  की शिवपुरी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से चर्चा हुई है जिसमें उन्होंने पार्टी में शामिल होने की दो शर्तें रखी हैं। एक तो उनके वार्ड का विकास सुनिश्चित किया जाए वहीं उनका कांग्रेस  प्रवेश सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में हो। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!