बॉयफ्रेंड के साथ थी कामिनी, तभी पिता आ गए, आत्महत्या कर ली

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में बीते 5 फरवरी को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी पर आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच के बाद उक्त आरोपी द्वारा आए दिन परेशान करने की कहानी सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीते 5 फरवरी को करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में कामनी पुत्री भगवान सिंह लोधी उम्र 16 वर्ष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके चलते उक्त किशोरी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था। 

इस मामले में पुलिस ने परिजनों के कथन लिए तो सामने आया कि उक्त किशोरी को आए दिन गांव का ही मिथुन पुत्र बासुदेव कुशवाह परेशान करता था। जो रास्ते निकलते समय परेशान करता था। आत्महत्या के दिन भी आरोपी युवती के घर आया हुआ था। 

जिसे किशोरी के पिता ने आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। जिसके चलते किशोरी के उक्त आत्मघाती कदम उठाया। मामले की जांच पर से पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी मिथुन के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

बताया गया है उक्त युवती का इस युवक से प्रेम प्रंसग था और जब उसका प्रेमी घर पर मिलने आया तो परिजनों ने आपत्ति जनक हालात में देख लिया था। इस पर परिजनों के डर से किशोरी ने उक्त कदम उठाया था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!