शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर में शराबी देवर ने पत्नी सहित भाभी की मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रानी सेन पत्नी सेवक सेन उम्र 30 वर्ष निवासी 28 नंबर कोठी के पास फतेहपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम उसका पति सेवक सेन शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा जब सेवक को गाली-गलौज करने से रोका तो उसने मारपीट करना शुरू कर दी। जब मुझे बचाने भाभी आई तो सेवक ने उसकी भी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।