सतनवाड़ा सब स्टेशन में तोडफ़ोड़, आरोपियों पर मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत चंदपुरा में बीते रोज करंट लगने से तीन भैंसों की मौत हो गई थी। भैंस की मौत के बाद गांव में रहने वाले लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर तोडफ़ोड़ कर दी थी जिससे सब स्टेशन पर बिजली के सामान को नुकसान हुआ। मामले में पुलिस ने सुजीत कुमार मिश्रा पुत्र धु्रवेन्द्र मिश्रा कान्हा कुंजा नगर शिवपुरी की शिकायत पर से तीन लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सुजीत कुमार मिश्रा पुत्र धु्रवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बीते रोज तालाब के पास रखी डीपी से करंट लगने से तीन भैंसों की मौत हो गई थी जिस पर ग्रामीणों ने बिजली सब स्टेशन पहुंचर बिजली सामग्री को नुकसान पहुंचाया। उस समय पुलिस ने मामले में आवेदन लेकर शिकयत दर्ज कर ली थी जिस पर जांच-पड़ताल के पास अशोक पुत्र हरिप्रसाद धाकड़, बालू पुत्र बाबू धाकड़, रामहेत जाटव निवासी चंदनपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस तोडफ़ोड़ में लगभग 4 लाख रुपए का नुकसान बिजली विभाग को हुआ है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!