आईटीआई केंपस में छात्रों मारपीट, ABVP ने घेरा थाना

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के आईटीआई केम्पस में कल सुबह छात्रों के बीच हुए मुंहवाद ने झगड़े का रूप धारण कर लिया। और केम्पस में जमकर मारपीट हुई यह मामला थाने तक पहुंच गया। जहां पुलिस ने फरियादी छात्र संजीव पुत्र राजेन्द्र दीक्षित की रिपोर्ट पर से चार आरोपी छात्र अनुराग भार्गव, विकास समाधिया, अक्षय सिंह तोमर और सुमित दुबे के खिलाफ धारा 323,294,506,34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

इस मामले को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने फरियादी संजीव दीक्षित पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर देहात थाने का घेराव कर दिया। जहां सूचना पाकर एसडीओपी जीडी शर्मा थाने पहुंचे जहां उन्होंने घेराब करने वाले विद्यार्थी परिषद के सदस्यों से चर्चा की और मामलेे में जांच कर आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब कही जाकर छात्र थाने से हटे। 

जानकारी के अनुसार कल सुबह 10 बजे झांसी रोड़ पर स्थिति आईटीआई में कुछ छात्रों के बीच मुंहबाद हो रहा था। जिसमें बीच बचाव करने पहुंचे फरियादी संजीव दीक्षित का वहां मौजूद आरोपी अनुराग भार्गव, विकास समाधिया, अक्षय सिंह तोमर और सुमित दुबे के साथ झगड़ा हो गया। जहां चारों आरोपीयों ने मिलकर फरियादी की मारपीट कर दी। इसके बाद संजीव ने देहात थाने पहुंचकर आरोपियों पर मामला दर्ज करा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!