बड़ी खबर: घर जमाई को ससुरालीयों नेे जिंदा जला दिया

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम नरौआ में अपनी ही ससुराल में रह रहे एक युवक को सुसरालजनों से रूपए के लेनदेन के चलते जिंदा जला दिया। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी। जहां पुलिस इस युवक को लेकर तत्काल नरवर स्बास्थ्य केन्द्र पर पहुंची। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ससुरालजनों पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार आनंद रावत उम्र 25 वर्ष निवासी चीनौर थाना क्षेत्र डबरा शादी के बाद अभी 3 साल से ही अपनी ससुराल नरौआ में घर जमाई बनकर रह रहा था। बीते कुछ दिनों से आनंद का अपने साले मुकेश रावत और पंजाब रावत से रूपयो के लेनदेन के चलते विबाद चल रहा था। इस विबाद के चलते बीती रात्रि दोनों सालों ने सास रामश्री के साथ मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आनंद को आग के हबाले कर दिया। 

आग की लपटों में घिरा आनंद नेे गांव की और दौड़ लगा दी। जहां ग्रामीणों ने आग की लपटों में घिरे आनंद को बमुश्किल आग को बुझाकर डायल 100 को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंंचकर उक्त घायल को उपचार के लिए नरवर भिजवा दिया। और तीनों आरोपीयों पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी उक्त घटना के बाद से फरार बताए जा रहे है। वही घायल को नरवर से ग्वलियर रैफर कर दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!