बड़ी खबर: मेट कॉलेज के मेनेजिंग डायरेक्टर चौहान मामा की छत से गिरकर मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के सतनबाड़ा नरवर रोड़ पर संचालित मेट कॉलेज के मेनेजिंग डायरेक्टर की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही सतनबाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को उठबाकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश सिंह चौहान उम्र 55 वर्ष जो की मेट कॉलेज का मेनिजमेंट का काम संभाल रहा था मृतक यूपी का रहने बाला था और उसका पूरा परिवार बम्बई में निवास करता है और पूरे परिवार सहित कॉलेज में ही रहता था। बीती रात्रि शराब पीकर ओमप्रकाश सिंह चौहान छत पर जाकर सो गया। अचानक रात्रि में वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। 

बताया गया है कि मृतक शराब पीने का आदि था और अक्सर शराब के नसे में घुत्त रहता था। इसके चलते वह रात्रि में अपना संतुलन खो बैठा और गिर गया। मृतक ओमप्रकाश सिंह उर्र्फ मामा कॉलेज के मालिक महेन्द्र प्रताप सिंह के मामा थे। सूचना मिलने के बाद मृतक का परिवार शिवपुरी आने के लिए निकल चुका है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!