गांव में दहशत फैलाने देशी कट्टे से ठोंका फायर, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कछऊआ में कल शाम दो आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कट्टों से हवाई फायर किए तथा खेत पर काम कर रहे  युवक की मारपीट कर दी और उसे गंदी गंदी गालियां दी। इससे गांव में दहशत फैल गई घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ धारा 308, 336, 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पर्वत सिंह पुत्र बृखभान लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी कछऊआ कल शाम अपने खेत पर काम कर रहा था तभी दो आरोपी धर्मेंद्र यादव पुत्र राजेश यादव और मोहर सिंह पुत्र रामसिंह यादव वहां आ गए जिन्होंने बेवजह पर्वत सिंह की मारपीट करनी शुरू कर दी। यहां तक दोनों आरोपियों ने अपने साथ लाए कट्टों से हवाई फायर कर दिए जिससे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!