परिवार में हुए कलह के परेशान होकर मारी थी श्रीलाल ने खुद को गोली!

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बीते रोज जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के बलारपुर के जंगल में मिली श्रीलाल पुत्र हरीलाल मोगिया की लाश के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि श्रीलाल का 15 जुलाई को झगड़ा हुआ था इसके बाद वह घर से अपना सामान लेकर खेत पर बसने के लिए चला गया जहां उसने बंदूक से अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह तो स्पष्ट है कि श्रीलाल ने आत्महत्या की है लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि घरेलू झगड़े के कारण उसने आत्महत्या की। 

सूत्र बताते हैं कि 15 जुलाई को श्रीलाल के छोटे भाई का संबंध तय करने लडक़ी वाले उसके घर आए थे जहां शराब और मीट पार्टी मनाई गई और सभी लोगों ने जमकर शराब पी थी इसी दौरान श्रीलाल और घर के अन्य सदस्यों व रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हो गया था इसके बाद श्रीलाल नाराज होकर अपने साथ घर में बना मीट और अपने कपड़े व बंदूक लेकर घर से यह कहकर निकल आया था कि वह अब कभी भी घर वापस नहीं आएगा और वह अपना निवास स्थान अपने खेत पर बनाएगा। 

इसके बाद कल सुबह उसकी लाश बलारपुर के जंगल में पड़ी हुई मिली थी। जहां पुलिस को प्लेट में रखा मीट और शराब की बोतल रखी मिली थी। जहां श्रीलाल ने शराब के नशे में अपने आपको गोली मार ली।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!