मच्छर भगाने जलाए कण्डे, आशियाना ही जल गया

NEWS ROOM
0


पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुजावनी के सियारामपुरा  में बीती रात्रि एक महिला ने मच्छरों को भगाने के लिए गोबर के कण्डे को सुलगाकर धुंआ किया और इस दौरान चिंगारी भडक़ने से उसकी झोंपड़ी जलकर नष्ट हो गई तथा उसमें रखा सामान भी जलकर नष्ट  हो गया। रात्रि में पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की सहायता से आग को बुझाया गया लेकिन उससे पूर्व झोंपड़ी जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में आगजनी का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम सुजावनी में रहने वाले सोमवती पाल गर्मी अधिक होने के कारण परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी लेकिन वहां मच्छरों ने उसे परेशान कर उसकी नींद उड़ा दी। जिससे सोमवती ने मच्छरों को भगाने के लिए कण्डे को जलाकर उसका धुंआ कर दिया। इसी दौरान हवा चलने से जलते हुए कण्डे की चिंगारियां वहां रखे अन्य कण्डों तक पहुंच गई और कण्डों ने आग पकड़ ली। 

धीरे धीरे आग झोंपड़ी तक पहुंच गई और झोंपड़ी धूं धूं कर जलने लगी। तभी सोमवती और उसके पति रविंद्र पाल की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए जिन्होंने आग बुझाने का काफी प्रयास किया बाद में पुलिस को सूचना दी गई जहां पुलिस फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। लेकिन आग ने उसकी झोंपड़ी सहित सारे सामान को नष्ट कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!