बाणगंगा पर आनंद लेने गए भाईयों के कपड़े चोरी, अर्धनग्न खड़े रह गए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के बाणगंगा पर बीते रोज दो भाई अपनी बाइक से रविवार होने के कारण मौज मस्ती करने बाणगंगा पहुंचे जहां नहाते समय अज्ञात  चोर उनके कपड़े और बाइक चोरी करके ले गए। इस दौरान दोनों भाई अर्धनग्न हालत में घंटों वहां खड़े रहे बाद में फोन पर उन्होंने परिजनो को घटना की सूचना दी जिस पर परिजन उनके कपड़े लेकर वहां पहुंचे तब जाकर वह घर वापस आ सके। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात  चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार शिवकुमार राय अपने छोटे भाई खन्ना राय के साथ सुबह अपनी हंक बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएम 4324 से बाणगंगा नहाने के लिए गए थे जहां शिवकुमार ने अपनी बाइक पार्क कर दी और कुंड के पास चले गए जहां दोनों भाइयों ने अपने कपड़े उतारकर रख दिए और वह पानी में चले गए इसी दौरान कोई अज्ञात चोर वहां आया जिसने दोनों भाइयों के कपड़े उठा लिए और जेब में रखी बाइक की चाबी निकालकर बाइक लेकर भाग  गए। 

कुछ देर बाद पानी में मस्ती करने के बाद दोनों भाई बाहर आए तो उनके कपड़े गायब थे। जब उन्होंने बाइक देखी थी तो बाइक भी अपने स्थान पर नहीं थी जिससे दोनों युवक घबरा गए यहां तक कि दोनों के पास मोबाइल भी नहीं थे। इस  कारण वह अद्र्धनग्न हालत में वहीं बैठे रहे। इसके बाद किसी अन्य व्यक्ति से उन्होंने मोबाइल मांगा और अपने परिजनों को सूचित  किया। जिस पर परिजन बाणगंगा पहुंचे और दोनों को कपड़े पहनाकर घर वापस  लाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!