शासन के खर्चें पर होगा 31 बाल ह्दय रोगियों का ऑपरेशन, बस रवाना

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के 31 बाल हृदय रोगी बच्चों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत उपचार हेतु आज विशेष बस से भोपाल रवाना किया गया। कलेक्टर तरूण राठी ने 31 बच्चों को उपचार हेतु जारी प्रमाण पत्र बच्चों के साथ आए अभिभावकों को दिए। इस योजना के तहत हृदय रोग के बच्चों की सर्जरी हेतु 70 हजार से लेकर 2 लाख रूपए की राशि शासन द्वारा वहन की जाएगी। 

कलेक्टर श्री राठी ने इस अवसर पर बच्चों को शुभकामनाए देते हुए उनके सफल ऑपरेशन की ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि वे हिम्मत रखें और उनके उपचार की समूचित व्यवस्था के साथ एक परिजन के जाने की भी व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। 

आरबीएस के नोडल ऑफिसर डॉ.संजय ऋषिश्वर ने बताया कि खण्ड स्तर पर पदस्थ चिकित्सकों के दलों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 33 बाल हृदय रोगी बच्चे पाए गए। जिसमें से 32 बाल हृदय रोगियों के प्रकरण मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना अंतर्गत स्वीकृत किए गए। 

जिसमें से उपस्थित31 बाल हृदय रोगियों को ऑपरेशन हेतु प्रदेश के ख्याति प्राप्त चिकित्सालय जे.के.हॉस्पीटल एवं मेदांता हॉस्पीटल में ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सगर सहित चिकित्सकगण तथा बालहृदय रोगी बच्चों के परिजन आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!