शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पुलिस अधीक्षक के बंगले से कुछ ही दूरी पर बनी पुलिया के पास एक नवजात का शव मिला। किसी राहगीर ने नवजात के शव दिखने की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस काफी देर से घटना स्थल पर पहुंची। जहां पर पुलिस का एक पत्रकार से भी विवाद हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक बंगले के से कुछ दूरी पर बनी पुलिया के नीचे गुरूवार सुबह एक नवजात के शव पड़ा हुआ था जब वहां के राहगीर निकलते तो उन्होंने नवजात के शव पड़ा हुआ दिखा जिस पर उन्होंने पुलिस को फोन लगाकर सूचना दी, लेकिन पुलिस सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची तब तक मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी।
बताया गया है कि जहां नवजात का शव मिला है वहां से कुछ ही दूरी पर नर्सिंग होम भी संचालित है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त नवजात को किसी कलयुगी मां ने अपने पाप को छुपाने के लिए फेक दिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में जांच कर रही है कि इस नवजात को कौन फेंककर चला गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।