खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिनावल खुर्द में कुएं में गिरने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इमरत पुत्र नंद लोधी उम्र 50 वर्ष निवासी सिनावल खुर्द कुएं में गिर गया था। जब इसकी जानकारी लोगों को लगी तो उसे ब-मुश्किल कुए से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान कल उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।