पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली वीजासेन रोड पर दुकान का ताला तोड़ रहे चोर मालिक के जाग जाने पर भाग गए। चोरों की पहचान गोदाम मालिक ने कर ली है जिस पर थाने में नामजद रिर्पाट दर्ज करवाई है। गोदाम मालिक शेलेन्द्र गुप्ता पुत्र सुरेश उम्र 34 वर्ष निवासी वीजासेन रोड पिछोर ने बताया कि उसके घर के नीचे गोदाम बना हुआ है।
मंगलवा-बुधवार की रात उन्हें गोदाम के पास कुछ आहट हुई जिससे उसकी नींद खुल गई। जब वह बाहर गए तो उन्होंने देखा कि तीन लोग उनके गोदाम का ताला तोड़ रहे हैं। जिस पर वह चिल्लाए तो चोर वहां से भाग गए, लेकिन गोदाम मालिक ने चोरों की पहचान कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की व गोदाम मालिक की शिकायत पर बल्लू जाटव निवासी पिछोर, अरविंद लोधी निवासी दविया व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।