बच्चों को लेकर विवाद: परिजन भिड गए, जमकर मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अकौदा में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। विवाद में दो युवकों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। भैयालाल पुत्र भगवानलाल लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अकौदा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके व अजबसिंह के बच्चे खेल रहे थे और खेल-खेल में बच्चों का विवाद हो गया।

बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अजसिंह व हेमंत आए और भैयालाल के साथ गाली-गलौज करने लगे जिस पर भैयालाल ने कहा कि बच्चे हैं खेल-खेल में तो छोटी-मोटी बातें तो होती ही रहती है। जिस पर दोनों युवकों ने उसकी बात नहीं मानी और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना में भैयालाल के सिर में चोट आई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!