कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खरैह में चोरों ने घर का ताला तोडक़र गैस सिलेंडर सहित गेहूं व चना चोरी कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक रामजीलाल पुत्र दोला जाटव की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामजीलाल पुत्र दौला जाटव उम्र 24 वर्ष निवासी खरेह अपने परिजनों सहित रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। लेकिन जब वह अगले दिन लौटकर आए तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
जांच-पड़ताल की तो पता चला कि घर से एक गैस सिलेंडर, गेहूं व 40 किलो चना चोर चुराकर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।