कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत सेसई बस स्टैंड के पास मंगलीवार को एक डंपर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टाटा 407 में टक्कर मार दी। घटना में युवक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पुत्र गजाधर जोशी उम्र 41 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार को वह अपने लोडिंग वाहन टाटा 407 को लेकर कोलारस जा रहा था तभी पीछे से डंपर के चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।