खबर का असर: मैला खिलाने के मामले में मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम विनैगा में बीते रोज प्रेमी को गंदगी खिलाने के मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। उक्त मामले को सबसे पहले शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने पूरे मामले का वीडियों वायरल किया था। 

आयोग मित्र आलोक एम इंदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर उक्त घिनौने कृत्य का वीडियों देखा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी सुनील कुमार पाण्डे से जांच प्रतिवेदन मांगा है। उक्त मामले में प्रेमी युगल को खेत पर बातचीत करने के दौरान पकडऩे के बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के साथ मारपीट की थी और गंदगी खिलाई थी इसका वीडियो वायरल होने के बाद मप्र मानव अधिकार आयोग ने उक्त मामले को संज्ञान में लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!