जहरीला पदार्थ खिलाकर की गयी हत्या के मामले में दो सगे भाईयों को आजीवन जेल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बीते रोज जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरबी कुमार ने एक हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए दो सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी दिलीप सिंह जादौन सहायक लोक जिला अभियोजक ने की है। 
 
अभियोजन पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपी नरेश पुत्र अरज्ञान सिंह धाकड़ और बंटी उर्फ राजेश पुत्र हरज्ञान सिंह धाकड़ निवासी दुल्हारा ने गांव के ही रामसिंह पुत्र बारेलाल पाल को ग्राम रातौर में 1 फरवरी 2013 को दोपहर 3 बजे जहरीला पदार्थ खिला दिया था। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

घटना की रिपोर्ट फरियादी गजराज सिंह पुत्र रामस्वरूप धाकड़ निवासी मनियर ने पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!