शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामखो में एक आदिवासी महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354, 454 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जामखो में बीती रात्रि को गांव के एक दबंग आदिवासी युवक ने महिला को उसकी ही टपरिया में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ वह मारपीट पर उतारू हो गया।
जब महिला जोर चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। इस बात की रिपोर्ट महिला ने सिरसौद थाने पहुंचकर की जिस पर सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ धारा 354, 454 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।