देर रात तक बज रहे डीजे बाले बाबू पर मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के फिजीकल इलाके में पुलिस ने एक डीजे बाले बाबू पर देर रात तक डीजे बजाने पर मामला दर्ज कर लिया है। डीजे के बंद होने पर बराती भी भडक गए और उन्होंने भी फिजीकल क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए गायत्री मंदिर के बाहर रखे प्याऊ में मटके फोड़ दिए और जमकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने शक्ति दिखाई तो बारातीयों ने नए मटके रखवाने का आश्वाशन दिया। पुलिस ने डीजे को जप्त कर कोतवाली में रखवा दिया है। 

जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की दरम्यानी लगभग 1 बजे गुना से आई एक बारात में तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे को फिजीकल थाना पुलिस ने अपनी कार्यवाही की जद में लिया है और उसे तुरंत प्रभाव से बंद कराकर जब्त कर लिया है। उक्त डीजे गुना के छावनी निवासी अनमोल खटीक का है।

पुलिस ने अनमोल खटीक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं इस बारात के कुछ बरातियों द्वारा गायत्री मंदिर के बाहर जनहित के लिए लगाई प्याऊ के मटके फोड़ दिए। उस पर भी फिजीकल थाना प्रभारी विकास यादव ने सख्ती दिखाते हुए बारातियों से तुरंत प्रभाव से प्याऊ के लिए मटके एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था करने का कहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!