वृद्धा के खेत का रास्ता बंद कर दिया, खोलने की कहा तो वृद्धा को ही पीट दिया

0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम झलवासा में एक वृद्धा के साथ रास्ता बंद करने को लेकर गालीगलौच करते हुए मारपीट कर दी। इस मारपीट में वृद्धा को चोटे आई है। इस मामले में पुलिस ने वृद्धा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकी बाई पत्नी भत्तू धाकड़ उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम दुलारा ने बताया कि 22 जुलाई को वह अपने खेत पर जा रही थी तभी देखा कि उसके खेत तक जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है।

वृद्धा ने जब यह पता कि उसके खेत का रास्ता किसने रोक दिया है तो बताया कि अतरसिंह ने खेत तक जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध कर दिया है। वृद्धा ने जब अतरसिंह धाकड़ से खेत तक जाने वाले मार्ग को दोबारा शुरू करने को कहा तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

जब वृद्धा ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया तो उसने अपने परिजन मंगलसिंह व विमला धाकड़ निवासी ग्राम दुलारा के साथ मिलकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!