दहेज के लिए पत्नी को पीटा, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाली खोड़ चौकी में पुलिस ने दहेज एक्ट का केस दर्ज किया है। ग्राम देवरी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताडि़त करता था न देने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।जानकारी के अनुसार रचना जाटव उम्र 22 वर्ष ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी देवरी के रहने वाले देवपाल जाटव के साथ हुई थी। 

शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला लेकिन उसके बाद पति उसे मायके से दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा इस बीच महिला अपने पिता को बात बताई।

पिता ने आकर महिला के पति को समझाईश दी जिसके बाद कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन उसके बाद पति ने फिर से उसकी मारपीट कर शुरू कर दी। जिस पर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!