शिवपुरी। पाल बघेल समाज शिवपुरी द्वारा आज लुधावली के पाताली हनुमान मंदिर पर हरियाली अमावस्या के दिन पौधरोपण किया गया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने पैसे एकत्र कर ट्री गार्ड की व्यवस्था भी की। मंदिर परिसर में पीपल, आम, आंबला, नीम, कदम, गुलमोहर, सागौन, शीशम के पौधे रोपे गए। पाल बघेल समाज शिवपुरी सदस्य एडवोकेट राम स्वरूप बघेल ने बताया कि समाज ने आज हरियाली का संदेश देते हुए हरियाली अमावस्या पर लुधावली स्थित पाताली हनुमान मंदिर पर पौधरोपण का निश्चय किया।समाज के सभी साथियों ने कई प्रकार के पौधे लगाए। पाल बघेल समाज के सदस्यों ने पौधरोपण के साथ साथ एक अनूठी पहल करते हुए पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था हेतु भी धन एकत्रित किया और ट्री गार्ड की व्यवस्था की।
पौधरोपण कार्यक्रम में मंदिर महंत लक्ष्मणदास जी महाराज, हरिदास जी महाराज के अलावा एडवोकेट राम स्वरूप बघेल, जगन सिंह बघेल, राजकुमार पाल पार्षद, होतम बघेल, अशोक पाल, रघुवीर पाल, राकेश पाल, कैलाश पाल फौजी, अशोक पाल, लक्ष्मण पाल, नीरज पाल, सुघर सिंह पाल, दीवान सिंह पाल, भूपेंद्र पाल अमित पाल, भरत पाल, रामस्वरूप रावत, मनीष प्रजापति, मनोज पाल, पत्रकार नेपाल सिंह बघेल सहित समाज बंधुओं ने शिरकत की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।