पडोसी के यहां काम करने गई किशोरी बॉयफ्रेड के साथ भाग गई

NEWS ROOM
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मोहराई बंजाई में एक 12 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने संदेह के आधार पर ग्राम के युवक पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बंजाई में रहने वाले किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री शाम के समय पड़ोसी के यहां की कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर होने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने किशोरी पड़ोसी के यहां जाकर पूछताछ की लेकिन उन्होंने किशोरी के न आने की बात कही। 

जिस पर किशोरी के परिजनों ने मोहल्ले सहित रिश्तेदारों से भी किशोरी के बारे में पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं गांव के किसी व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि उनकी पुत्री को छोटू आदिवासी निवासी ग्राम मोहाई बंजाई के साथ देखा था जिस पर परिजनों ने संदेह के आधार पर छोटू आदिवासी पर केस दर्ज करवाया।

बताया गया है कि उक्त किशोरी का प्रेम प्रसंग उक्त युवक से चल रहा था। जिस पर दोनो भाग गए। अब युवती के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने उक्त आरोपी युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!