4 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म उफ ये कैसी आशिकी का हुआ प्रमोशन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिने वर्ल्ड मोशन पिक्चर के बैनर तले बनी फिल्म उफ ये कैसी आशिकी का होटल सोनचिरैया में प्रमोशन किया गया। इस अवसर पर फिल्म की एक्टर्स निशा शर्मा और रामकुमार भदौरिया के साथ फिल्म के डायरेक्टर अनुज श्रीवास्तव मौजूद रहे। जहां उन्होंने फिल्म का ट्रेलर स्क्रीन पर दिखाया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित थे।  जिन्होंने फिल्म के सीन और गाने सुने और फिल्म के कलाकारों के अभिनय पर तालीयां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया। 

उक्त फिल्म में मध्यप्रदेश के कलाकारों को अभिनय के लिए लिया गया है जिसमें शिवपुरी के कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग भोपाल, ग्वालियर, झांसी, मनाली, ओरछा और नरसिंहगढ़ में की गई है। फिल्म में तीन गीत और एक कब्बाली है। 

गीत गायक कलाकार जय दुबे ने गाए, वहीं कब्बाली भोपाल के मशहूर कब्बाल सलीम झनकार की आवाज में गाए गए हैं। फिल्म का यूजिक जीएम फिल्म द्वारा दिया गया। फिल्म में मु य किरदार निभाने वाले नायक रामकुमार के साथ सुशांत भटनावर और नायिका निशा शर्मा  के साथ ऐश्वनया गुप्ता ने निभाया है। 

टीवी सीरियल और लघु फिल्मों के बाद पहली बार बनाई बॉलीवुड फिल्म
फिल्म उफ ये कैसी आशिकी के डायरेक्टर अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक वह टीवी सीरियल और लघु फिल्मों में अभिनय का काम करते थे और उन्होंने अभिनय के क्षेत्र मेें अपनी पहचान भी बना ली। 

अपने अभिनय के साथ साथ वह निर्देशक भी बन गए और उन्होंने अपनी पहली फिल्म अत्याचार का निर्माण किया। वहीं एक एलबम अधूरी बातें भी बनाईं जिसे यू टयूब पर पसंद किया गया और उनके निर्देशन में बॉलीवुड की यह पहली फिल्म है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!