विकाश कुशवाह/इमरान अली/कोलारस। जिले के कोलारस नगर में आज एक आजीबों गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां लड्डू गोपाल की मूर्ति चम्मच से दूध पी रही है। जो कि स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बन गई है। जानकारी के अनुसार भूरा शिवहरे, बिक्की शिवहरे, रिंकू शिवहरे के घर आज शाम करीब 8 बजे कृष्ण भगवान की मूर्तियों को दूध पीते देखा गया बताया जाता है बच्चे खेल खेल में भगबान श्री कृष्ण की मूर्ति के सामने चम्मच से दूध पिलाने की कोशिश कर रहे थे।
तभी अचानक चम्मच में रखा दूध खाली होने लगा जिसे देखकर बच्चे हैरतजदा हो गए और जल्दी से परिजनों को बुलाया और सारी घटना बताई जिसके बाद परिजनों ने अपने हाथ से घर मे मौजूद भगवान श्री कृष्ण की पीतल और मिट्टी की प्रतिमा को दूध पिलाया तो दूध बिना नीचे गिर चम्मच से गायब हो रहा था।
जिसपर हमारे सम्बाददाता ने जाकर देखा तो बाकई चम्मच में दूध भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के सामने लाते ही धीरे धीरे काम होता रहा। फिलहाल इस घटना को हिन्दू धर्म की आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। यहां इस अजीब दास्तांन को देखने के लिए लोगों का जमाबड़ा लग गया है। लोग इसे चमत्कार मान रहे है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।