पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नानोरा में एक युवती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पोहरी के ग्राम नानोरा की रहने वाली महिला लीला पत्नी संतोष जाटव उम्र 22 वर्ष ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे जब वह आए तो उन्होंने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुउ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी लेकर आए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
महिला ने जहर क्यों खाया इसका कारण अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।