दुकान खाली कराने का नया तरीका: किराएदार ने दुकान खाली नहीं की तो छत में कर दिए छेद

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला के पास स्थित वीकॉन इलैक्टोनिक हाउस में पानी भर जाने से उसमें रखा इलैक्ट्रोनिक सामान खराब हो गया। जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। जिसकी शिकायत पीडि़त दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर आवेदन देकर की है और दुकान मालिक पर आरोप लगाया है कि उसने दुकान की छत पर ड्रिलमशीन से छेद कर दिए। 

जिससे उसकी दुकान में पानी भर गया। दुकान मालिक पिछले लम्बे समय से उन पर दुकान खाली करने का दवाब बना रहा है और इसी के चलते वह आए तरह-तरह से उन्हें प्रताडि़त कर रहा है। पुलिस को सौपे आवेदन में वीकॉन इलैक्ट्रोनिक हाउस के संचालक कृष्णकांत शर्मा पुत्र स्व. श्रीकांत शर्मा निवासी मामू पान वाली गली कमलागंज ने उल्लेख किया है कि मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला के सामने वह 25 वर्षों से इलैक्ट्रोनिक उपकरण विक्रय करने का कार्य अजय लाल सक्सैना की स्वामित्व की दुकान में वह करता है और श्री सक्सैना को वह नियमित रूप से किराया भी अदा करता है। 

इसके बाबजूद भी दुकान मालिक पिछले चार-पांच महिने से शराब पीकर उनकी दुकान पर आता है और अभद्रता करता है। कई बार उसने दुकान में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। लेनिक विगत दिनों अजयराज सक्सेना ने दुकान की छत का फर्श उखाड़ दिया और ड्रिल मशीन से छत में छेद कर दिए। ऐसी स्थिति में बारिश का पानी उसकी दुकान में प्रवेश कर गया। जिससे दुकान में रखे इलैक्ट्रोनिक उपकरण पानी भरने से खराब हो गए हैं।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!