आंगन में युवक को सांप ने काटा, मौत

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावरा में कल शाम संजय पुत्र भगवत विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष को घर में काम करते समय सांप ने काट खा लिया जिससे संजय की कुछ देरबाद ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार संजय विश्वकर्मा कल शाम 4 बजे घर का काम कर रहा था और काम करते-करते वह आंगन में पहुंचा जहां कुछ कंडे रखे हुए थे। जिन्हें उठाकर वह दूसरी जगह रख रहा था जहां पहले से ही एक सांप कंडों में छिपा हुआ था। जैसे ही संजय ने कंडों में हाथ डाला तभी सांप ने उसे काट खा लिया जिससे संजय बेहोश हो गया जिसे परिजन उठाकर झाड़ फूंक कराने ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!