कनेक्शन काटने गए लाईनमैैन को सेसई वाले भाजपा नेता ने धुना, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी पेट्रोल पंप के पास स्थित सेसई मिष्ठान भंडार के संचालक व भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता ने दुकान का कनेक्शन विच्छेद करने आए सहायक  लाइनमैन नारायण सेन की मारपीट कर दी और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस घटना की शिकायत पीडि़त लाइनमैन ने कोतवाली पहुंचकर की जिस पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ धारा 353, 323, 294, 506, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज कुमार गुप्ता की दुकान का बिजली बिल बकाया था जिसकी वसूली के लिए कई बार विद्युत कर्मचारियों ने उक्त सम्पर्क किया लेकिन आरोपी ने उक्त बिल की राशि चुकता नहीं की। जिससे परेशान होकर कल बिजली विभाग में पदस्थ सहायक लाइनमैन नारायण सेन पुत्र मुन्नीलाल सेन अन्य कर्मचारियों के साथ आरोपी की दुकान पर पहुंचा।

जहां उससे बिल जमा करने की बात कही लेकिन आरोपी ने उसकी नहीं सुनी तो उसने विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया था आरोपी भडक़ गया और उसने लाइनमैन और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीडि़त विद्युतकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और उसके बाद वह कोतवाली पहुंच गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!