हाय गर्मी: पारा 43 पर पहुंचा, जनजीवन बेहाल

NEWS ROOM
शिवपुरी। पिछले तीन दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही तापमान बढऩे से गर्मी का कहर शुरू हो जाता है जो शाम तक जारी रहता है। इस दौरान लोग पसीना-पसीना हो जाते हैं। स्थिति यहां तक है कि घरों के कूलर और पंखों ने भी साथ छोड़ दिया है। 

सुबह 6 बजे से ही मौसम इतना गर्म हो जाता है कि देर रात तक उसका असर बना रहता है। ऐसी स्थिति में लोग गर्मी से बचने के तमाम उपाय करने में लगे हुए हैं। आज सुबह से ही तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई और 11 बजे के लगभग तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे लोग बेहाल हो गए। सुबह तक यह तापमान 43 डिग्री के पार जा पहुंचा।

पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में सुबह से गायब बिजली
भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है वहीं रही सही कसर बिजली विभाग ने पूरी कर दी है। सुबह से ही पुरानी शिवपुरी क्षेत्र की  बिजली सप्लाई मेंटीनेंश का हवाला देकर बंद कर दी गर्ई है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र वासियों के समक्ष भारी संकट खड़ा हो गया है। लोग घरों में गर्मी से बेहाल हो रहे हैं और बिजली न होने के कारण घरों पर ताला लगाकर शहर के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों या मित्रों के यहां जाने के विवश है। सुबह 5 बजे से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई जो दोपहर तक शुरू नहीं हो सकी। जिससे क्षेत्र के वासियों में बिजली विभाग के अनुसार रोश बना हुआ है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!