बस्ती में लगा 120 फिट ऊंचा टाटा डोकोमों का टॉवर गिरा, 5 मकान धरासाई

नरवर। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के नरबर थाना क्षेत्र के नरबर कस्बे में ही लगा टाटा डोकोमो कंपनी का 120 फिट ऊंचा टावर तेज हबा के चलते भरभराकर पास ही के पांच मकानों पर जा गिरा। इस घटना से पांचों मकान छति ग्रस्त हो गए है। इस घटना में एक महिला सहित दो बच्चे भी घायल हुए है। गनीमत यह रही कि गर्मी के चलते स्थानीय लोग मकानों के बाहर बैठे हुए थे। अगर मकानों में अंदर होते हो बड़ा हादसा हो सकता था। 

जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे में विहारी बंसल की जमींन में टाटा डोकोमो कंपनी का टावर लगा हुआ था। आज दोपहर अचानक तेज आंधी के चली जिसे उक्त टावर झेल नहीं पाया और भरभराकर गिर गया। जिससे पदम जैन,बाबूलाल सेन,जगदीश गुर्जर,प्रभुदयाल और देवी लाल के मकान धरासाई हो गए। इस घटना में कौसल्या बाई पत्नि गणेश झा निवासी खडखेड़ा थाना अमोला गंभीर रूप से घायल हो गई है। 

बताया गया है कोसल्या अपने बच्चे सैंकी और शिव के साथ किराए के मकान में रहती थी। जब उक्त हादसा घटित हुआ वह मकान मे थी। इस घटना में सैंंकी और शिव को भी चोटे आई है। गनीमत यह रही कि रियायसी इलाके में खड़े इस टावर के धरासाई होने के दौरान गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस तरह से प्रायवेट कंपनी द्वारा निर्मित टावर किसी भी समय कोई बड़ी घटना का कारण बन सकते है। इस घटना की सूचना के बाद तत्काल थाना प्रभारी सुरेश नागर मय दल के मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया जहां घायलों का उपचार कराया जा रहा है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!