जुआ और सट्टा के दो अलग-अलग फड़ों पर पुलिस का छापा

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले की शिवपुरी और नरवर पुलिस ने जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो फड़ों पर छापा मारकर 28 हजार रूपए से अधिक की राशि बरामद कर आठ जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी पुलिस ने शिकायत मिलने पर सट्टे के एक फड़ पर छापा मारा। पुलिस की इस छापा मार कार्र्यवाही में दो सटोरिया कृष्णपाल यादव और अंकुुर शर्र्मा निवासीगण शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से सट्टे की पर्ची सहित 20250 रूपए की राशि जप्त की गई।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट का मामला कायम किया गया है। वहीं नरवर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ के फड पर छापा डाला। थाना क्षेत्र के ग्राम करैरा में चल रहे जुए के फड पर जुआ खेलते आठ जुआरी विमल शर्मा, बाबू सांई, चंदू, नन्हे खां, नारायण राठौर और सुरेश शर्मा रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से ताश की गड्डी सहित 8015 रूपए की राशि बरामद की गर्ई
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!