हिन्दू संगठनों ने जलाया पाकिस्तान का पुतला

NEWS ROOM
शिवपुरी। पुलिस सहायता केंद्र चौराहे पर भारत के सैनिकों के शव के साथ पाकिस्तान द्वारा निर्ममता करने के विरोध में विहिप व हिन्दू युवा वाहिनी ने कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली निकाली तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए इसके बाद सहायता केंद्र चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला व झण्डा दहन किया शाम 6 बजे किया गया। विहिप, बजरंग दल व हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कहा कि अब पाकिस्तान द्वारा किये गये इस कृत्य कर्म का जवाब देना अति आवश्यक हो गया है। 

वाहिनी ने कहा कि अब भारत सरकार मुख्य रूप से मोदी जी के वर्षों पहले कही गयी बात कि एक हिन्दुस्तानी सैनिक के सर के बदले हम पाकिस्तानी दस सैनिकों का सिर लायेंगे। कर के दिखाए क्योंकि भारत के लोग पाकिस्तान के इस कुकृत्य को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। आखिर कब तक भारत के सपूत अपने प्राणों की आहुति देते रहेंगे और नेता बयान देते रहेंगे। 

इस मौके पर विहिप, बजरंग दल व हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी बृजेश पाठक विहिप विभाग सह मंत्री, अशोक शर्मा जिला मंत्री, रामू महाराज पार्षद, कौशल भार्गव, अनिल, देवेन्द, गौरव, मनजेश, विनय मिश्रा,आशीष, सतीष, अचिंत सक्सेना आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!