अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने गटका जहर,मौत

NEWS ROOM
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में बीते रोज एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे किशोरी की हालात बिगडने लगी। परिजन किशोरी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार कल्पना पुत्री राधेश्याम कुर्मी उम्र 17 वर्ष बीते रोज अपने घर पर थी। मां नीचे खाना बना रही थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवती की हालात बिगडने लगी। परिजन किशोरी को लेकर पिछोर स्बास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां किशोरी की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!