कूनो नदी के किनारे सारी रात हुआ नाबालिग का रेप

पोहरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र के छर्च कस्बे में ही निवासरत एक किशोरी का अपहरण कर बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

छर्च थाना प्रभारी दिनेश सिंह राजपूत के अनुसार बीती शाम भावना जाटव परिवर्तित नाम उम्र 14 वर्ष अपने बाड़े में गई हुई थी। तभी गांव का ही आरोपी गिर्राज जाटव आ गया और किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी किशोरी को लेकर पास ही कूनों नदी के किनारे ले गया और किशोरी के साथ पूरी रात बलात्कार किया। 

सुबह बमुश्किल किशोरी आरोपी के चंगुल से छूटकर बापस आई और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 363,366,376,3/4 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!