बड़ी खबर: 3 युवकों के साथ बुर्के में आई युवती, नवजात को छोड़कर भाग गई

NEWS ROOM
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के जिला चिकित्सालय में एक मां अपनी नवजात मासूम को जिला चिकित्सालय में छोडक़र भाग खड़ी हुई। महिला के साथ तीन युवक भी साथ में सीसीटीव्ही में दिखाई दे रहे है। उक्त मासूम को अस्पताल प्रबंधन ने एसएनसीयू में भर्ती करा दिया है। जहां मासूम की हालात गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 3 बजे एक महिला अपनी दो दिन की बालिका को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां महिला के साथ तीन युवक भी थे। तभी अस्पताल में ही लेबर रूम के बाहर कंबल में लपेटकर मासूम को लिटाकर चली गई। इस बात की जानकारी तब लगी जब सफाई कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तब लगी। 

इस बात की सूचना सफाई कर्मी ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को दी। जहां अस्पताल प्रबंधन ने मासूम को जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में भर्ती करा दिया है। बताया गया है उक्त महिला की डिलेबरी अस्पताल से बाहर हुई है। प्रसूता को लडकी होने पर महिला छोडक़र भाग गई है।  उक्त पूरा वाक्या जिला चिकित्सालय में लगे सीसीटीव्ही मेंं भी कैद हुआ है। जहां एक महिला के साथ दो पुरूष भी अस्पताल में आए है। महिला बुर्के में है और मासूम को छोडक़र रफू चक्कर हो गए। 

इनका कहना है
हां अभी हाल ही में लेवर रूम के बाहर एक बच्ची मिली है जो कंबल में लपेटे हुए थी। इसकी नाल नहीं कटी हुई थी। और अस्पताल में जन्म के तुरंत बाद नाल को काट दिया जाता है। संभबत:यह डिलेवरी अस्पताल के बाहर हुई है। मासूम के सिर पर भी मिट्टी लगी हुई है। जिसे भर्ती कर लिया गया है। अब हालात में सुधार है।
डॉक्टर एसएस गुर्जर आरएमओ,जिला चिकित्सालय शिवपुरी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!