SANGAM ELECTRONICS का संचालक फांसी पर लटका, डंडा बैंक का था कर्जा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड़ पर इलेक्ट्रोनिक की दुकान के संचालक ने अपने ही घर में फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली। बताया गया है उक्त युवक ने डण्डा बैंक के संचालकों से त्रस्त होकर आत्मघाती कदम उठाया है। हालाकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र हरंवश गोयल उम्र 42 वर्ष निवासी विजयपुरम कॉलोनी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बताया गया है उक्त युवक की आर्य समाज रोड़ कल्पना एक्सरे के पास संगम इलेक्ट्रीकल्स के नाम से दुकान का संचालन करता था। बताया यह भी गया है उक्त युुवक ने आत्मघाती कदम कर्जे के चलते उठाया है। उक्त युवक पर 20 लाख रूपए के लगभग का कर्जा था। बताया गया है कि उक्त व्यवसाई पर 30 प्रतिशत का ब्याज चल रहा था। 

यह कर्जा शहर के डण्डा बैंक और दबंग लोगो का था जिससे वह परेशान था। उक्त लोग युवक को रूपए लोटाने का दबाब वना रहे थे। सूत्रों की माने तो इन सूदखोरों के चंगुल में शहर के कई प्रतिष्ठित वर्ग के लोग फसे हुए है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!