पोहरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के पोहरी में ही आज एसडीएम आईएएस अंकित अष्ठाना ने गल्ला व्यापारीयों के बीच हंडकंप की स्थिति निर्मित कर दी। इस कार्यवाही को अंजाम देने एसडीएम के साथ तहसीलदार शिवदत्त कटारे के साथ पहुंचे। इस छापामार कार्रवाई में गोदाम में 635 तिल्ली की बोरियां, 725 धनिया, 1556 सोयाबीन, 710 ग्वार, 70 अजवाइन, 108 कट्टे जो, 318 उडद बोरी, 5 मेथी कट्टा, सहित स्वयं के प्रतिष्ठान पर भी करीब 100 बोरी सभी जिंसो की गिनती की गई। साथ ही एस डी एम ने तहसीलदार कटारे को कार्रवाई के निर्देश देकर गोदाम सील्ड करने के आदेश दिए।
साथ ही व्यापारी से स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्ताबेज दिखने को कहा जिस पर उक्त व्यापारी द्वारा बोला गया कि सीए पर मेरे दस्ताबेज रखे है जो कि में आगामी दिनों में प्रस्तुत कर दूंगा। तो तहसीलदार शिवदत्त कटारे ने पंचनामा बनाकर दुकान और गोदाम को सील्ड कर दिया गया।
कार्रवाई के बाद मंडी छोङकर भागे व्यापारी
पोहरी में जब विष्णु कुमार शिवनारायण मित्तल की फ़र्म के गोदाम पर छापा मार कार्रवाई की जा रही थी तब मंडी के सभी व्यापारी नीलामी बोली को छोड़ कर भागे। जिससे कई किसान मायूस हो गए। वही 2 दिन का अवकाश होने के कारण जरुरत मंद किसानो ने हंगामा करना शुरू कर दिया और जहां गोदाम पर कार्रवाई चल रही वही एकजुट होकर प्रशासान को कोसते नजर आये। तत्काल तहसीलदर कटारे द्वारा मंडी सचिव को अवगत कराया लेकिन फिर भी किसानों के फसल की नीलाम बोली नहीं लग सकी।