पुरानी रंजिश के चलते खलिहान में रखी चने की फसल में आरोपीयों ने लगाई आग

बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंची बरौद में चार आरोपीयों ने एक राय होकर एक युवक के खलिहान में रखी चने की फसल में आग लगा दी। जिससे फसल जलकर राख हो गई। इस बात की शिकायत फरियादी ने बैराड़ थाने में की। जहां पुलिस ने चारों आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ऊदल पुत्र रत्नू रजक उम्र 30 वर्ष निवासी ऊंची बरौद की अपने खलिहान में कटी हुई चने की फसल रखी हुई थी। रात्रि में ऊदल खाना खाने घर गया हुआ था। तभी गांब के ही सिंकदर,लोकेन्द्र,बहादुर,विजय रजक निवासी बरौद ने खलिहान में रखी फसल में आग लगा दी। जिससे फसल जलकर खाग हो गई। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 435 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!