बडी खबर: सिंहनिवास में रावतों के बीच फायरिंग, 3 घायल

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंहनिवास में रावतों के 2 गुटों में आपस में गोली काण्ड हो गया। इस काण्ड में 2 लोगों को गोली लगी है और एक के सर में लाठियों से चोट लगने की खबर आ रही है। घायलों में 2 लोग शिवपुरी जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत के भतीजे बताए जा रहे है। 

जानकारी के अनुसार आज रात 9 बजे शिवपुरी के प्राईवेट बस स्टेंड पर स्थित, शिवपुरी जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत का भतीजा अरविंद रावत पुत्र सिरनाम रावत उम्र 25 वर्ष अपने ऑफिस में बैठा था तभी सिंहनिवास निवासी प्रकट पुत्र करन सिंह रावत उम्र 40 साल आ गया और अरंविद के साथ गाली गलौच करने लगा। 

जब अरविंद ने गाली ग्लौच की मना किया तो प्रकट ने अपना उग्र रूप धारण करते हुए उसकी लाठियों से मारपीट कर दी। जिससे उसके सर में चोटे आ गई। इसके बाद घायल अवस्था में ही अरविंद अपने घर सिंह निवास आ गया और अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी अपने भाई जयसिहं को दी। 

खबर मिल रही है कि इतने में सिंह निवास गांव में प्रकट सिंह भी आ गया। बताया गया है कि दोनो ओर से फिर तनातनी गली ग्लौच शुरू से शुरू होकर बदूंको तक आ गई। दोनों ओर से बदूंको को मुंह खुल गए। जयसिंह रावत के गर्दन में बारह बोर की बंदूक की गोली के छर्रे जा धंसे। वहीं दूसरी ओर प्रकट सिंह के पैर में भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि जयसिंह रावत की स्थिती नाजुक है इस कारण उसे शिवपुरी अस्पताल ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। वही प्रकट सिंह और अरविंद का इलाज शिवपुरी अस्पताल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!