शिवपुरी। शहर के देहात थाने क्षेत्र में होली की पार्टी के रोज नए विडिय़ो वायरल हो रहे है। आज फिर एक ओर विडिय़ो वायरल हुआ है। इस विडिय़ो में पुलिस कर्मी हवा में दारू की बोतल भी लहरा रहे है। इस वीडिय़ो के बाद इन नशे में धुत्त पुलिस कर्मियो पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जैसा कि विदित है कि होली वाले दिन देहात थाने की पुलिस पार्टी ने देहात थाने के परिसर में होली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में थाने में पदस्थ हवलदार राजेन्द्र जाटव नशे में धुत्त होकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से 2 हवाई फायर किए। तीसरे फायर के लिए रिवाल्वर में गोली अटक गई। और उसे निकालने के प्रयास में यह गोली चल गई और सीधे आरक्षक के गले को चीरते हुए आरपार हो गई जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्वालियर मे भी पुलिस की होली पार्टी में दारू पीकर नाच गाना करते हुए एक विडिय़ो वायरल हु़ई थी इस विडिय़ो में दिख रहे सभी नशेडी पुलिस कर्मिया को ग्वालियर एसपी ने तत्काल सस्पैंड कर दिया था। माना जा रहा था कि शिवपुरी के नशेड़ी पुलिस कर्मियो पर कार्रवाई अवश्य होगी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक शिवपुरी में ऐसी कार्रवाई नही हुर्ई है।
लेकिन अब इस मामले का एक ओर विडिय़ो वायरल हो गया है। जिसमें पुलिस कर्मी दारू की बोतल लहराते हुए नाचते हुए दिख रहे है। अब इस वीडिय़ो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियो पर कार्रवाई के संकट के बादल अवश्य मंडराने लगे है। पहले पुलिस का कहना था कि अभी तक सभी पुलिस कर्मियो ने शराब पी थी ऐसा दिख नही रहा है। नशे मे केवल मृतक आरक्षक ही था।
लेकिन अब वायरल हुई वीडिय़ो में पिस्टल हवाई फायर और दारू की बोतल हवा में लहराती स्पष्ट दिख रही है। अब यह अवश्य तय हो गया है कि इस पुलिस पार्टी में दारू की बोतल और गिलास लेकर नाचते पुलिस कर्मियो पर अवश्य कार्रवाई होगी।
