कान्हाकुंज नगर ASHISH CHOURASIYA के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फिजीकल चौकी क्षेत्र के सांईंस कॉलेज के पीछे निवासरत एक महिला ने अपने ही पति सहित ससुरालजनों पर दहेज प्रताणना का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विदिशा निवासी हेमलता चौरसिया की शादी बीते 16 फरवरी 2015 को कान्हाकुंज नगर निवासी आशीष चौरसिया के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक को ठीक रहा उसके बाद उक्त महिला के ससुरालजनों ने हेमलता को दहेज में ढ़ाई लाख रूपए लाने की कहने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से इंकार किया तो आरोपीयों ने महिला को घर से निकाल दिया।

इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस चौकी फिजीकल में की जहां पुलिस ने आरोपी पति आशीष जेठ श्याम शरण,जेठानी अनीता और देवर मनीष चौरसिया के खिलाफ दहेज प्रताणना का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!