ANKIT MOBILE पर छापा: इंटेक्स की सील लगाकर बेच रहा था बैटरी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक पर स्थित अंकित मोबाईल पर कल कोतवाली पुलिस ने छापामार कर दुकान संचालक अंकित भोला निवासी गांधी कॉलोनी को गिर तार कर लिया है और उसके पास से बड़ी सं या में इंटेक्स कंपनी के स्टीकर व नकली बैटरियां जप्त की गर्ई। जिन्हें वह मोटा लाभ कमाने के लिए ग्राहकों को बेच रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 63, 65 कॉपीराईट एक्ट सहित 103, 104 टे्रर्ड मार्क अधिनियम 1999 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अंकित भोला की अंकित मोबाईल के नाम से गंाधी चौक पर दुकान स्थित है जहां आरोपी इंटेक्स कंपनी की एजेंसी लेकर मोबाईल व बैट्रियां विक्रय करने का काम करता है। 

उक्त एजेंसी की आड़ में आरोपी दुकान संचालक ने इंटेक्स कंपनी के स्टीकर छपबाकर नकली बैट्ररियों पर लगाना शुरू कर दिए और उन्हें कंपनी की बताकर ऊंचे दामों में बेचने लगा। इस बाता की जानकारी इंटेक्स कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के अधिकारियों को दी। 

जिस पर अधिकारियों ने पुलिस को उक्त सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने कल शाम दुकान पर छापामार दिया। जहां से बड़ी सं या में इंटेक्स कंपनी के स्टीकर और नकली बैट्ररियां बरामद की गई। वहीं आरोपी को गिर तार कर कोतवाली ले आए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!