तीन घरों में लगी आग, 42 हजार नगदी जलकर भस्म

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बैरसिया में तीन घरों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में घरों का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में तीन लाख रुपए के नुकसान होने की बात सामने आ रही है। 

फरियादी अतर सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर में अचानक आग लग गई। कल ही मैं गेहूं की फसल बेचकर आया था और घर में 42 हजार रुपए नगद और 15 क्विंटल गेहूं, 7 क्विंटल चला और करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे, जो सभी सामान जल गया। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!