ITBP को मिले 132 नव सैनिक, डीआईजी ने दिलाई शपथ

Updesh Awasthee
शिवपुरी। बीते रोज आरटीसी करैैरा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में आठवे समुदाय के दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में 132 नव आरक्षक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा में समि्मलित हो गए। कार्यक्रम भारतीय पुलिस सेवा महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के श्रीकृष्णा चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं डीआईजी रमाकांत शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीकृष्णा चौधरी ने उपस्थित परेड जवानों व गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल विश्व के ग्लोवल सुरक्षा बलों में से एक अति प्रतिष्ठित बल के रूप में जाना जाता है। इस बल का प्राथमिक कर्र्तव्य भारत चीन सीमा पर चौैकसी करना है। 

हमारी तैनाती का स्थान अति दुर्गम क्षेेत्रों में है। जहां कि जीवंत अत्यंत दुर्भर है।  लेकिन चुनौतियों के पश्चात भी हम निरंतर देश सेवा में तत्पर रहते हैं। वहीं केन्द्र सरकार विभिन्न ड्यूटियों जैसे आंतरिक सुरक्षा, चुनाव की ड्यूटी व्हीआईपी सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बल की ड्यूटी लगाती है। जिसे हम निष्ठा पूर्र्वक संपन्न करते हैं। आर्ईटीबीपी को पर्र्वतारोहन स्कीईंग एवं मार्र्शल आर्टस के क्षेत्र में भी दक्षता प्राप्त है। 

उन्होंने कहा कि आज नव सैनिकों की भव्य परेड में अत्यंत प्रभावित हुआ हूं। जिन्होंने उत्कृष्ट एवं अनुशासित परेड का उदाहरण प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। मु य अतिथि श्री कृष्णा चौधरी को नव आरक्षकों की प्लाटूनों ने भव्य सलामी दी तथा उनके स्वागत में बिगुल बादन किया गया। इसके बाद मु य अतिथि ने नव आरक्षकों की परेड का निरीक्षण किया। 

तत्पश्चात नव आरक्षकों को सच्ची निष्ठा एवं शौर्य दृढ़ता से देश की सेवा करने की शपथ दिलार्ई गर्ई। परेड के बाद आरटीसी करैरा के प्रमुख रमाकांत शर्मा ने अपने संबंध में बताया कि इन प्रशिक्षुओं को 44 सप्ताह की कठिन प्रशिक्षण से गुजरने के बाद आज एक संपूर्ण सैनिक का दर्जा प्राप्त हुआ है। इनकी ट्रेनिंग में बेटल क्रॉ ट, हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्रॉ ट, मानचित्र अध्ययन, प्रति विद्रोहीता, ड्रिल, आपदा प्रबंधन तथा क प्यूटर आदि का प्रशिक्षण भी शामिल हैं। 

इन प्रशिक्षणार्थियों को कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। अब यह नव सैनिक देश सेवा हेतु समर्पित हैं। अंत में उप सैनानी वीरेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!