पुरानी रंजिश को लेकर दोस्त ने दोस्त को मारे ताबडतोड़ चाकू

Updesh Awasthee
खनियाधाना। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के खनियाधाना कस्बे में ही नरसिंह तालाब के पास खड़े दो दोस्तों में एक युवक ने ताबडतोड़ चाकू मार दिए। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी दोस्त घायल भाई को लेकर खनियाधाना पहुंचा जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र भगवानदास कोली उम्र 22 वर्ष निवासी अस्पताल चौराहा खनियाधाना अपने दोस्त आकाश शर्मा के साथ कस्बे के ही नरसिंह तालाब पर खड़ा हुआ था। तभी वहां अजयपाल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी सिलपुरा थाना खनियाधाना आ गया और युवक रोहित से कहने लगा कि तू बहुत हवा में है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली गलौच हो गई। जिस पर रोहित ने गालीगलौच का विरोध किया तो आरोपी ने युवक में ताबड़तोड़ चाकू मार दिए। यह चाकू युवक कमर पेर और गुठने के ऊपर लगे। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया है कि उक्त आरोपी आतदन अपराधी है जिसपर पुलिस थाने में कई मामले दर्ज है। बताया यह पहले दोनों दोस्त थे उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब से दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!