विद्युत समस्या से त्रस्त किसान कांग्रेस करेगी एसई कार्यालय का घेराव

Updesh Awasthee
शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद  श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला किसान कांग्रेस जिले के किसान एवं आम उपभोक्ता का म0 प्र0 सरकार के विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे शोषण के विरोध में किसान कांग्रेस रेली निकालकर बाण गंगा स्थित विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपेगी। 

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश रांठखेडा ने बताया कि मप्र की भाजपा सरकार विद्युत मंडल के द्वारा उपभोक्ताओं पर मनमाने बिल लगा रही है। किसानों पर झूठे केस बनाना आम बात हो गई है।

बिना जांच के पुलिस केस देना, शिवराज सिंह सरकार का किसान और आम जनता के प्रति दमन है। भाजपा की इसी दमनकारी नीति के विरोध में किसान कांग्रेस 16 फरवरी , गुरूवार को दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर बाणगंगा पहुंचकर संभागीय विद्युत कार्यालय का घेराव कर एस.ई. को ज्ञापन सौंपेगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!